सड़क दुर्घटना में 2 किशोर सहित 3 घायल: 1 सैफई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सराय भूपत रेलवे फाटक के पास स्थित एक होटल के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो किशोर सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को विजयपुरा इटावा निवासी 18 वर्षीय सिंकू पुत्र बीरभान तथा 17 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र सतीश चंद्र बाइक से जसवन्त नगर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से गलत दिशा में आ रहे एक बाइक सवार 48 वर्षीय अनुपम पुत्र धर्मनारायण से आमने सामने बाइक से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अनूप यादव व पायलट सतेंद्र यादव ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ पर गंभीर हालत में अनुज कुमार को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।



