Dussehra vacation 2025: जानिए आपके राज्य में स्कूल कब तक रहेंगे बंद

Dussehra vacation 2025: जैसे ही देशभर में नवरात्रि और दशहरे का उत्सव शुरू हुआ, वैसे ही स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान भी होने लगा। बच्चे खुश हैं, मां बाप प्लान बना रहे हैं और स्कूलों ने अपने दरवाजे अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। हालांकि, हर राज्य का शेड्यूल अलग है। आइए जानते हैं किस राज्य में कितने दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा का जलवा, लंबी छुट्टियां (Dussehra holidays 2025 in west bengal)

बंगाल में दुर्गा पूजा का खास महत्व है और इसी को ध्यान में रखते हुए 24 सितंबर से 6 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, सरकारी और निजी स्कूलों के छुट्टी कैलेंडर में थोड़ा फर्क हो सकता है। 6 अक्टूबर के बाद सामान्य कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।

असम: दशहरा और गांधी जयंती की डबल छुट्टी (festival vacation in Assam)

असम में छात्रों को दशहरे के चलते 30 सितंबर तक का ब्रेक मिला है। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती भी है, इसलिए स्कूल 3 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे।

दिल्ली: राजधानी में भी मिल रही हैं छुट्टियां

दिल्ली सरकार के निर्देशानुसार 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ निजी स्कूलों में छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं। क्लासेस 3 अक्टूबर से शुरू होंगी।

उत्तर प्रदेश: दो दिन की ब्रेक से मिलेगी राहत

यूपी के छात्र 1 और 2 अक्टूबर को स्कूल से फ्री रहेंगे। दशहरा और गांधी जयंती दोनों का उत्सव साथ में मनाया जाएगा।

बिहार: कुछ जिलों में एक्सट्रा हॉलीडे! (festival vacation in bihar)

बिहार में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की छुट्टियां तय की गई हैं। लेकिन कुछ जिलों में त्योहार की भव्यता को देखते हुए 5 अक्टूबर तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

झारखंड: धनबाद में स्कूलों पर ताले लगे

धनबाद में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। यहां भी कुछ संस्थानों ने छुट्टियों को 5 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है, जिससे बच्चों को थोड़ी और राहत मिल गई है।

ये भी पढ़ें- Dussehra 2025 start date and end date: जानिए कब है दशहरा

ओडिशा: चार दिन की ब्रेक के बाद होगी वापसी

ओडिशा में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। माना जा रहा है कि 3 अक्टूबर से फिर से सामान्य पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान 2025 के Dussehra vacation का लुत्फ उठाएं।

ये भी पढ़ें- Is Vijayadashami and Dussehra the same: दोनों त्योहारों में क्या फर्क है

महाराष्ट्र में मौसम बना मुसीबत, स्कूल बंद

त्योहारों के बीच बारिश ने भी ब्रेक दिलाया है। भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के बाद नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई उपनगरीय, रायगढ़ और पुणे में स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को सलाह दी गई है कि वे स्कूल से जुड़ी अपडेट्स पर नजर रखें।

Related Articles

Back to top button