बल्दीराय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा कैंप का आयोजन

सुल्तानपुर-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बल्दीराय अधीक्षक प्रभारी डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। बल्दीराय भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल के द्वारा फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया गया. विशाल जायसवाल ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करना था।

डॉ अजय सिंह ने बताया कि कैंप में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच शामिल थी.कैंप में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सलाह दी गई। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाग लिया और महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित इस कैंप का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कैंप में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देने से उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में मदद मिलेगी। कैंप के आयोजन की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि इस तरह के कैंप से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करने में मदद मिलती है और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग टीम के अलावा भाजपा मंडल महामंत्री पंकज शुक्ला,मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम तिवारी,माखनलाल जायसवाल,नरेंद्र अग्रहरि, राजेश शुक्ला,श्री राम मौर्य, अमर बहादुर विश्वकर्मा, जय किशोर दूबे, अमरदीप शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
जिले में पदाधिकारियों के द्वारा मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस
सुलतानपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सुल्तानपुर में फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश सचिव रामानंद वर्मा जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद मंडल उपाध्यक्ष अरुण मौर्या आदि दर्जनों फार्मेसिस्ट साथियों के साथ राजू प्रसाद जी औषधि निरीक्षक सुल्तानपुर से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी गई इस अवसर पर औषधि निरीक्षक सुल्तानपुर राजू प्रसाद जी के द्वारा सुल्तानपुर के सभी फार्मासिस्टों को शुभकामनाएं दी गई साथ में सभी फार्मासिस्टों का मार्गदर्शन किया गया और फार्मासिस्टों के सभी समस्याओं का त्वरित निवारण करने का आश्वासन भी मिला।



