संजय नगर मार्केट में मनाया गया “जीएसटी बचत उत्सव”, व्यापारियों ने जताया आभार

गाजियाबाद। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देशभर में “जीएसटी बचत उत्सव” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में संजय नगर सेक्टर-23 मार्केट में विधायक अजीत पाल त्यागी के साथ व्यापारियों ने उत्सव का आयोजन किया।

इस अवसर पर संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल, को-अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा “गुरुजी”, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा, पार्षद कपिल वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मोनू त्यागी, अंकुश अरोड़ा, कंवर चौधरी, मनीष मित्तल सहित कई व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ताओं को निश्चित तौर पर बचत का लाभ मिलेगा, वहीं कारोबार को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के फैसले के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button