संस्थापक विवेकानंद ने नेशनल सेल्फ केयर टीम सुलतानपुर जिला टीम का किया गठन
नेशनल सेल्फ केयर टीम सुलतानपुर के जितेंद्र बहादुर सिंह बने जिला अध्यक्ष व सिकंदर वर्मा जिला मंत्री।

सुल्तानपुर। जनपद सुलतानपुर में नेशनल सेल्फ केयर टीम के संस्थापक विवेकानंद द्वारा सुलतानपुर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी में वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष, सिकंदर वर्मा जिला मंत्री, विनीत शुक्ल राष्ट्रवादी आईटी सेल प्रभारी, ललित कुमार मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, नीलम मिश्रा, मगन सिंह, शिवशंकर यादव, संगठन मंत्री अरविन्द कुमार, रविन्द्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार,संयुक्त मंत्री गंगा सागर मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार, वेद प्रकाश, रामबहादुर मनोनीत हुए।
संस्था के संस्थापक विवेकानंद ने बताया कि संस्था के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर पचास लाख से एक करोड़ का सहयोग करने का लक्ष्य है। सदस्यों की बेटी की शादी में कन्यादान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के आर्थिक सहयोग का भी प्रावधान है, साथ ही साथ भविष्य में सदस्यों के इलाज में भी आर्थिक सहयोग का प्रावधान किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त नेशनल सेल्फ केयर टीम द्वारा जन कल्याण हेतु दान, सहयोग, सदस्यों की गंभीर बीमारी पर उपचार, सदस्यों की बेटियों की शादी हेतु सहयोग, पढ़ाई लिखाई हेतु सहयोग , रक्तदान शिविरों का आयोजन करके जरूरतमंदों को रक्तदान, आर्गन डोनर की व्यवस्था,रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा समय समय पर विभिन्न योजनाएं चलाई जाएंगी।
विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, समाजिक आयोजनों में भी संस्था द्वारा सहयोग और भागीदारी की जायेगी।संस्था के सह संस्थापकगण सुधेश पाण्डेय, संजीव रजक, बबिता वर्मा, डा. फर्रुख हसन, अंकिता शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सुमन भटोनिया, विपुल मिश्रा, नरेन्द्र प्रताप गंगवार, अनिल वर्मा (सह संस्थापक/अध्यक्ष), अवनीश यादव (सह संस्थापक/मंत्री), योगराज सिंह चाहर, रविन्द्र यादव, प्रज्ञानंद, दीपक पाण्डेय(कोषाध्यक्ष), वेद प्रकाश (कोषाध्यक्ष), विवेक मिश्र(सह संस्थापक/संयोजक) के पद पर कार्य करते हुए प्रदेश की जनता को सुरक्षित भविष्य देने का प्रयास कर रहे हैं। संस्थापक मंडल द्वारा सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।



