डीसीएम खड़ी कर रहे चालक को पीटा: मुकदमा दर्ज

जसवंतनगर,इटावा। नगर के मोहल्ला सिद्धार्थपुरी में मंगलवार रात मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। नगर के मोहल्ला निवासी अंकित शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे उसने अपनी डीसीएम घर के बाहर खड़ी की और अपने भाई जॉनी से बातचीत कर रहा था।

तभी मोहल्ला अहीर टोला के निवासी दिनेश यादव,रॉकी यादव,सुमित यादव और सागर यादव आ गए और बिना वजह गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button