एनटीपीसी ने उमरन में किया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च (SVAR) के सहयोग से संचालित संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र, रायबरेली ने ग्राम पंचायत उमरन में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया। यह केंद्र ओपीडी सुविधा और 15-बिस्तरों वाले नशा मुक्ति केंद्र के रूप में नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता, पुनर्वास, काउंसलिंग एवं थेरेपी प्रदान करता है। पिछले नौ महीनों में लगभग 3100 मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है, जो केंद्र की व्यापक पहुंच और प्रभावशीलता का प्रमाण है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत उमरन में आयोजित जागरूकता शिविर में 100 मरीजों का पंजीकरण हुआ और उन्हें पोषण किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे अभय कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी ऊँचाहार तथा अनुपमा श्रीवास्तव, अध्यक्षा, प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब, एनटीपीसी ऊँचाहार। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख एनटीपीसी ऊँचाहार, सीएसआर टीम के सदस्य एवं ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे। इस पहल की ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने सराहना की।
यह शिविर नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और एनटीपीसी ऊँचाहार की निकटवर्ती गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनटीपीसी ऊँचाहार क्षेत्रीय समुदाय के स्वास्थ्य सुधार और रायबरेली जिले में जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु निरंतर सक्रिय है।
————‐—————————
एक दिन के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं कक्षा आठ की छात्रा अलसिफा
ऊँचाहार, रायबरेली। मंगलवार को एक दिन के लिए ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी कक्षा आठ की छात्रा अलसिफा ने संभाली और छात्रा ने यह साबित किया कि महिलाओं में असीम नेतृत्व क्षमता है । एक कार्य मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया गया ।

शासन के निर्देश पर यह कदम बालिकाओं को जिम्मेदारी सौंपकर उनके नेतृत्व क्षमता को निखारने की दिशा में उठाया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में कक्षा आठ की छात्रा अलसिफा को ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई ।
छात्रा के नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल भी थी , जो छात्रा का उत्साहवर्धन कर रही थी । अलसिफा ने चेयरमैन की कुर्सी संभालते ही कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय हासिल किया और नगर में विकास कार्यों की जानकारी ली । छात्रा ने नगर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे उपाय के बारे में जाना और उसने यह भी जानने की कोशिश की कि इसे और बेहतर कैसे किया जा सकता है ?
नगर निकाय द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल की । इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल , सभासद बब्बू जायसवाल , निकाय कर्मचारी अरविंद मौर्य , राजू मौर्य , संजय कुमार , दिलीप मौर्य , ओम प्रकाश , महेश कुमार , राम जियावन के साथ जूनियर स्कूल की सहायक अध्यापक संगीता श्रीवास्तव , आशा मौर्य , साधना श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
——————————————
सूचना आयोग के आदेशों की अवहेलना करने पर बीडीओ रोहनिया पर राज्य सूचना आयोग ने की कार्यवाई
ऊँचाहार, रायबरेली । सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अपेक्षित सूचना न उपलब्ध कराने और राज्य सूचना आयोग के आदेशों की अवहेलना करने पर रोहनिया ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी पर कार्रवाई हुई है । राज्य सूचना आयोग ने उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है ।
आयोग ने यह कार्रवाई क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी अमन सिंह की अपील पर की है । दरअसल उनके गांव में एक व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र जारी करने और उसका परिवार रजिस्टर बनाने के मामले में अमन साल नही ने खंड विकास अधिकारी से सूचना चाही थी ।
अमन सिंह का आरोप था कि वह व्यक्ति दूसरे देश का निवासी है , उसने फर्जी तरीके से भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए साठगांठ करके प्रमाण पत्र हासिल किया है ।
उस बारे में अपेक्षित सूचना न मिलने के बाद अमन सिंह ने राज्य सूचना आयोग में अपील की , जिसके बाद राज्य सूचना आयोग ने इसी साल 9 जनवरी और 24 फरवरी को खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया और अपेक्षित सूचना उपलब्ध कराने को कहा । इसके बावजूद सूचना नहीं प्राप्त हुई । इसके बाद 29 अप्रैल को सूचना आयोग ने खंड विकास अधिकारी को तलब किया । जिसमें बीडीओ नहीं गए । लगातार राज्य सूचना आयोग के आदेशों की अवहेलना करने के बाद मंगलवार को राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने खंड विकास अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है ।



