ईओ कु.राधिका ने परखी पालिका की व्यवस्थाएं

एक दिन की बनी ईओ छात्रा ने साफ सफाई के दिए निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। मंगलवार को नगर पालिका परिषद में महिला सशक्तिकरण के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा राधिका पुत्री रंजीत सिंह को एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने अपना पदभार सौंपा।

आत्मविश्वास से भरी एक दिन की ईओ राधिका ने पद संभालते ही सबसे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर की व्यवस्थाओं के बारे में समझा फिर नगर में अतिक्रमण हटाने,जाम से निजात दिलाने और सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एक दिन की ईओ छात्रा के आत्मविश्वास और सुझावों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने नगर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button