ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर:तीन गंभीर घायल

जसवंतनगर, इटावा। नगर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड ऑटो हादसों को दावत दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर को ओवरलोड सवारियों से भरा एक ऑटो छिमारा की ओर से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बाहर की ओर लटककर बैठे इस्माइल 60 और मोहम्मुद्दीन 35 गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार पुनीत 30 भी बुरी तरह चोटिल हो गया।हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भिजवाया। वहीं,दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से ओटो सहित सवारियों को लेकर भाग निकला।

Related Articles

Back to top button