एसडी कान्वेंट का नवोदय में जलवा:24 छात्र फिर हुए चयन

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर के नहर पुल के पास बलरई मार्ग स्थित एसडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अपना दबदबा दिखाया है।

अब तक स्कूल के 24 विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं। मार्च में पहली सूची में 15,जुलाई में छह और ताजा प्रतीक्षा सूची में तीन छात्रों दिव्यांशु,मोहम्मद रजा और सोनम पाल—का चयन हुआ है। स्कूल प्रबंधक अर्चना सिंह चौहान और प्रधानाचार्य रामानंद सिंह चौहान ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शिक्षकों और परिजनों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button