अवैध गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान 1100 ग्राम गांजा बरामद

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 22 सितंबर 2025 को पुलिस टीम मिर्जापुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खाण्डेपुर गांव के रहने वाले 33 वर्षीय उमेश कुमार को पकड़ा।

उमेश राधेश्याम पटेल का पुत्र है। तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही उमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

Related Articles

Back to top button