tirah valley killing: पाक सेना का खूनी खेल, बमबारी में 30 निर्दोष नागरिकों की मौत
पाकिस्तान के वजीरिस्तान इलाके में पाकिस्तानी फाइटर जेट्स द्वारा की गई बमबारी में 30 निर्दोष नागरिकों की मौत।

tirah valley killing: खैबर पख्तूनख्वा के वजीरिस्तान क्षेत्र से आई खबर ने मानवता को हिला कर रख दिया है। एक भीषण हमले में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने मत्रे दारा गांव पर बमबारी की, जिसमें अब तक 30 निर्दोष नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान एयर फोर्स के जेएफ-17 लड़ाकू विमान ने tirah valley में 8 एलएस-6 बम गिराए, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि शव बिखरे पड़े हैं और ग्रामीण चीख-पुकार में डूबे हुए हैं।
बचाव अभियान जारी है और मलबे के नीचे अभी और शव मिलने की आशंका है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
अंतरराष्ट्रीय निंदा और मानवाधिकार संगठनों की प्रतिक्रिया
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर तीखी आलोचना की है। संगठन की उप-क्षेत्रीय निदेशक इसाबेल लैसी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं। ये हमले अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का खुला उल्लंघन हैं।
ट्रंप का कहर: H-1B visa अब 83 लाख में, जानें 5 ज़रूरी बातें
एमनेस्टी पहले भी पाकिस्तान में निरंतर हो रहे ड्रोन और हवाई हमलों को लेकर चेतावनी देती रही है।
JF-17 थंडर: पाकिस्तान का घातक हथियार
इस tirah valley killing में इस्तेमाल किए गए JF-17 थंडर फाइटर जेट्स को चीन और पाकिस्तान ने मिलकर विकसित किया है। इसे मूल रूप से FC-1 Xiaolong के नाम से भी जाना जाता है। यह एक हल्का, बहुउद्देशीय, चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है जो पुराने विमानों जैसे A-5C, F-7P/PG, मिराज III और मिराज 5 की जगह ले चुका है। मगर अब यह विमान नागरिकों की हत्या का प्रतीक बन चुका है, जिसने पाकिस्तान की छवि को और भी ज्यादा धूमिल किया है।



