Gorakhpur murder case: पुलिस मुठभेड़ के बाद चौथा आरोपी पकड़ा गया, अखिलेश ने BJP पर कसा तंज

यूपी पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी रहीम को अरेस्ट किया। रहीम पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ।

Gorakhpur murder case: यूपी पुलिस ने बुधवार को गोरखपुर के मऊचापी गाँव में 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी दीपक गुप्ता की दुखद हत्या के सिलसिले में एक और आरोपी को अरेस्ट किया। आरोपी की पहचान रहीम के रूप में हुई है, जो गोरखपुर और कुशीनगर ज़िलों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त अभियान के तहत की गई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

रहीम की गिरफ्तारी के साथ इस प्रकरण में अरेस्ट किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। इस बीच, दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में व्यापक अभियान चलाया है।

गोरखपुर के एसएसपी राज करण नैयर ने कहा कि Gorakhpur incident का एक आरोपी रहीम, गोरखपुर की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर के बीच एक संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। कुल चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया। एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। दो अन्य आरोपियों, छोटू और राजू को भी अरेस्ट कर लिया गया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जाँच जारी है।

एडीजी ने Gorakhpur incident का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश मंगलवार रात स्थिति का जायजा लेने शहर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जैसा कि पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने जंगल धूशन चौराहा स्थित अपराध स्थल का भी दौरा किया और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

बाद में अमिताभ ने सर्किट हाउस में जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ “कड़ी से कड़ी कार्रवाई” करने के निर्देश दिए।

जानें क्या है मामला (murder case in Gorakhpur)

15 सिंतबर की रात्रि लगभग 12:30 बजे, पशु तस्करों (Cow smugglers) से लदे तीन वाहन गाँव में पहुँचे। उन्होंने मवेशियों को उनके बंधे हुए खंभों से खोलना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस दौरान, 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता भी चिल्लाते हुए उनके पीछे दौड़ा। तस्करों ने दीपक को पकड़कर जबरन एक डीसीएम गाड़ी में डाल लिया और करीब एक घंटे तक घुमाने के बाद उसे गाड़ी से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पशु तस्कर युवक के शव को उसके घर से करीब 4 किलोमीटर दूर ले गए और वहीं फेंक दिया।

ये भी पढ़ें- CM योगी ने जनता दर्शन में लुटाया दिल… बच्चे को दी टॉफ़ी, पिता को मिला मुफ्त इलाज

एनकाउंटर पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

वहीं Gorakhpur murder case पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब कल लखनऊ से एक अधिकारी गोरखपुर गए थे, तब तक एनकाउंटर तय हो चुका था। एनकाउंटर से कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी। अगर आप अपनी जाति के लोगों को थाने देंगे, तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी। वे अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर करते हैं। एनकाउंटर तो बस दिखावा है।

सपा मुखिया ने ये भी कहा कि भाजपा गौ तस्करी रोकने के लिए सत्ता में आई थी, मगर भगवा पार्टी के सत्ता में आने के बाद से गोमांस का निर्यात ‘बढ़’ गया है।

 

Related Articles

Back to top button