अघोषित विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, पावर हाउस के सामने धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण

महराजगंज, रायबरेली। बिजली की अघोषित कटौती को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सैंकड़ों की संख्या में अतरेहटा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज मौर्या की अगुवाई में महराजगंज पावर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गये, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।

बताते चलें कि चंदापुर व नरई फीडर के गांवों में बीते एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती से परेशान अतरेहटा गांव के सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज कुमार की अगुवाई में महराजगंज विद्युत वितरण केन्द्र पहुंचे, जहां उन्हें कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला और फ़ोन करने पर किसी जिम्मेदार अधिकारी ने फोन भी नहीं उठाया जिससे नाराज ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज की अगुवाई में धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए गैरजिम्मेदार अधिकारियो के तबादले की मांग करते हुए बिजली की निर्बाध आपूर्ति की मांग की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह से 24घंटे में मात्र 4 घंटे ही बिजली मिल रही है।

अघोषित कटौती से फसलें सूख रही हैं,लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं,जेई एसडीओ फोन करने पर फ़ोन नहीं उठाते हैं।ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारियों के प्रति लोगों में आक्रोश है। यदि बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान वीरेंद्र मौर्या, पवन साहू,शत्रोहन वर्मा, पियूष,राज, पंकज साहू, रामबरन मौर्या, विकास वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।वहीं नरई मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के दर्जनों ग्रामीण बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हो इकट्ठा हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अघोषित कटौती पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

Related Articles

Back to top button