पुरासी में हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली।विकासखंड क्षेत्र के पुरासी ग्राम सभा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान कृष्णलली पाण्डेय व ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वोत्तम सिंह की अध्यक्षता में चौपाल संपन्न हुई।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वोत्तम सिंह ने ग्रामवासियों को आयुष्मान कार्ड, पेंशन, सड़क, नाली, शादी अनुदान आदि के विषय में विस्तृत चर्चा की। ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वोत्तम सिंह ने बताया कि चौपाल के दौरान गांव के ही निवासी राजू रैदास व अरविंद कुमार की जन्म प्रमाण पत्र व मीना पत्नी नन्हेंलाल की परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित आई शिकायतों का त्वरित समाधान कर दिया गया है।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि गंगासागर पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, राजीव तिवारी शिक्षक, शिवमोहन तिवारी रोजगार सेवक, सुनीता आंगनवाड़ी, गौरी शंकर मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।



