heart attack symptoms burping: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये संकेत, इग्नोर की वजह से जा सकती है जान
डकार को अक्सर गैस या अपच से जोड़ा जाता है, लेकिन क्या यह हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है? जानिए लक्षण और सचेत रहने के तरीके।

heart attack symptoms burping: हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानने में लापरवाही बरतने या समय पर उचित इलाज न मिलने से जान जाने का खतरा बना रहता है। भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हृदय संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। वर्तमान में, कई ऐसे उन्नत परीक्षण उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से समय रहते हृदय की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इतना ही नहीं हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कुछ संकेत (heart attack symptoms hindi) भी देता है। इन संकेतों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। कई बार, सामान्य लगने वाले ये लक्षण हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभी कुछ लक्षण हार्ट अटैक आने से एक महीने पहले ही दिखाई देने लगते हैं।
डॉ. संजीव (अध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, मारेंगो एशिया अस्पताल, गुरुग्राम) के अनुसार, एक आम आदमी भी शरीर से मिलने वाले संकेतों से समझ सकता है कि हृदय में कोई संकट है।
एक महीने पहले दिखाई देने वाले लक्षण (attack symptoms)
काम करते समय थकान महसूस होना, थोड़ा सा काम करने पर सांस फूलना, जबड़े या सीने में हल्का दर्द… ये लक्षण हार्ट अटैक से पहले के हो सकते हैं। अगर व्यायाम या मेहनत के दौरान ये लक्षण बढ़ जाएँ और आराम करने के बाद कम हो जाएँ, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
ये भी पढ़ें- बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान | Basi Roti Health Benefits
अगर आपको बिना कोई ज़्यादा शारीरिक मेहनत किए भी थकान महसूस हो, हल्का-फुल्का काम करने पर भी साँस फूलने लगे, सीने में जलन या भारीपन महसूस हो, तो इन लक्षणों को ‘गैस’ या ‘एसिडिटी’ समझकर नज़रअंदाज़ न करें। खासकर, अगर कोई गतिविधि करने के बाद ये लक्षण बढ़ जाएँ और आराम करने के बाद कम हो जाएँ, तो इसे हार्ट अटैक की शुरुआत मान लेना चाहिए।
हार्ट अटैक के अन्य लक्षण (heart attack symptoms)
चलते या सीढ़ियाँ चढ़ते समय सीने में दर्द, सीने में जलन, साँस लेने में तकलीफ, थकान, जबड़े और कंधों में दर्द,… अगर ये लक्षण मेहनत के दौरान दिखाई दें और आराम करने के तुरंत बाद ठीक हो जाएँ, तो यह ध्यान देने योग्य बात है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है, वरना आपकी जान को ख़तरा हो सकता है।
क्या डकार आना हार्ट अटैक का लक्षण (heart attack symptoms burping) हो सकता है। आईये जानते हैं। डकार (Burping) आमतौर पर पाचन से जुड़ी समस्या मानी जाती है, जैसे गैस, अपच या गैस। मगर कुछ मामलों में खासकर जब डकार के साथ अन्य लक्षण भी हों, तो ये दिल से जुड़ी समस्या जैसे हार्ट अटैक का ग़ैर-पारंपरिक (atypical) लक्षण हो सकता है।



