न शादी, न जीवनसाथी, फिर भी मां बनी ये भारतीय सिंगर, कौन हैं ये

भोजपुरी गायिका देवी ने एक साहसिक कदम उठाते हुए बिना शादी किए मां बनने का सपना पूरा कर लिया है। देवी एक जर्मन स्पर्म बैंक की मदद से गर्भवती हुई थीं। उन्होंने आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म दिया। अब गायिका घर में नन्हे मेहमान के आने से खुश हैं।

घर में बच्चे के आगमन से देवी बेहद खुश हैं और उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बिना शादी और जीवनसाथी के मां बनने का फैसला करने वाली देवी ने पहले भी अपने जीवन में कई साहसिक फैसले लिए हैं।

देवी का जन्म बिहार के छपरा जिले में हुआ था। उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं जिनकी वजह से उन्हें बिहार का गौरव भी कहा जाता है। देवी को चंदा कैसेट्स के गाने बावरिया से खास पहचान मिली थी।

ये भी पढ़ें- sanjay kapoor property dispute: करिश्मा और प्रिया सचदेव आमने-सामने, अरबों की दौलत पर किसका होगा हक

देवी भोजपुरी जगत की एक लोकप्रिय गायिका हैं और उन्होंने मैथिली, मगधी, हिंदी और भोजपुरी भाषाओं में 50 से ज़्यादा एल्बम रिलीज़ किए हैं।

देवी के गानों की खासियत यह है कि उन्होंने अपने संगीत वीडियो में हमेशा शालीनता बनाए रखी है। देवी ने हमेशा अश्लील गानों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है। साथ ही, वह ऐसे गानों को कभी बढ़ावा नहीं देतीं।

हालाँकि, जब वह माइक्रोफ़ोन लेकर मंच पर आती हैं, तो अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

Related Articles

Back to top button