संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत घर वालों ने हत्या हत्या की आशंका

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
जनपद मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है अचानक हुई इस घटना से पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया है। मृतक के परिजन जहां चीख चीखकर रो रहे थे तो वहीं इंसाफ की गुहार भी लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि, मृतक अरुण अरोणा पहले कई महीनो से आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परेशान थे। जिसके कारण उन्होंने संदीप वाल्मीकि नामक युवक से ₹30000 उधार लिए थे।
इन्हीं पैसों के लेनदेन में दोनों के बीच लगातार तनाव बना रहता था। सोमवार को संदीप अरुण को अपने साथ बरेली ले गया शाम को दोनों शराब पीते हुए छोटू नामक युवक के साथ वाल्मीकि बस्ती में पार्टी करने पहुंचे इसी दौरान हालत अचानक बिगड़ गई मृतक की भाभी ज्योति अरोड़ा का कहना है कि, रात में उन्हें फोन आया कि अरुण की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वह बेहोश हो गये हैं।
घबराये परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अरुण के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे उन्हें तुरंत घर लाया गया और सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
उनकी भाभी का कहना है कि, यह सीधी योजना बंद हत्या है मृतक के भाई अरोड़ा ने बताया कि संदीप और मेरे भाई के बीच कई दिनों से पैसों की लेनदेन का विवाद चल रहा है जिसके चलते यह हत्या की गई है सूचना मिलते ही नफानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थाना नागफनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और कहा है कि असल हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगी।



