एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज हैं एबीवीपी कार्यकर्ता

जसवंतनगर,इटावा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बयान से नाराज होकर हाईवे चौराहे पर पुतला जलाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों पर कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी करने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन कर विरोध जताया।

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक संवैधानिक पद पर होते हुए देश के सबसे बड़े छात्र संगठन के विरुद्ध टिप्पणी मंत्री की ओछी मानसिकता को दिखाता है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। इस दाैरान हाईवे चौराहे पर पुतला जलाया और ओमप्रकाश राजभर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार से ओम प्रकाश राजभर को पद से बर्खास्‍त करने की मांग की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राजभर के खिलाफ नारेबाजी भी की। विभाग संगठन मंत्री सोमू,विभाग संयोजक दीपक वर्मा, तहसील संयोजक हिमांशु प्रजापति,नगर मंत्री रोहित गुप्ता लकी,नगर सह मंत्री विजय नंदवंशी,आयुष शर्मा,रितिक गुप्ता,कुणाल दुबे,राजन बाजपेई,विकास कश्यप,अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button