बहन की खोज में दरदर भटक रहा नेत्रहीन भाई, शिकायत के बाद पुलिस ने नहीं की तलाश

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेशौली सादिकपुर के मजरा नगला भूपे निवासी नेत्रहीन सूरज कुमार पुत्र रामचंद्र लापता अपनी इकलौती बहन कु. प्रियल को निगत 7 अगस्त से ढूंढता फिर रहा है।

इकलौती बहन की तलाश के लिए नेत्रहीन सूरज तहसील मुख्यालय से लेकर जिलामुख्यालय तक अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा लगाकर दरदर भटक रहा है। शिकायत के बाद भरथना पुलिस ने अभी तक उसकी लापता बहन का कहीं कोई सुराग नहीं लगाया है।

दुखी नेत्रहीन भाई सूरज के अनुसार निगत माह की 7 अगस्त की सुबह उसकी बहन भरथना बाजार से कुछ घरेलू सामान लेने को निकली थी। जिसके बाद से उसकी बहन लापता बनी हुई है,बहन के घर वापस नहीं लौटने के बाद उसके द्वारा भरथना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन करीब एक माह बाद भी पुलिस ने उसकी बहन की कही कोई तलाश नहीं की। पुलिस ने उसके पिता की थरूर पर गुमशुदगी तो दर्ज करली लेकिन खोजबीन नहीं की।

ये भी पढ़ें- सरकार में संविधान नहीं हमारा कमाया सब दांव पर है: सरोज

भरथना कोतवाली क्षेत्र की साम्हों चैकी के अंतर्गत आने वाले उक्त गांव में घटित इस घटना के बाद दूसरो का सहारा लेकर पीड़ित नेत्रहीन भाई अपनी बहन की खोजबीन के लिये दरदर भटककने के लिये विवश है।

बुधवार को ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय पर सर्वजन सुखाय पार्टी के मुखिया शिवप्रसाद यादव के पास अपनी पीड़ा लेकर पहुंचने पर सूरज ने रोते हुये पत्रकारों को बताया कि वह देख नहीं सकता है तो उसकी मां सुनबोल नहीं सकती है पिता बेहद कमजोर हैं ऐसे में अब उसका एकमात्र सहारा उसकी बहन ही थी वह भी गायब हो गई है पुलिस उसकी खोजबीन के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। अब वह हैरान और परेशान है। सूरज ने अपनी ब्यथा शिवप्रसाद यादव के सामने भी ब्यक्त की है।

जिसपर पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने भरथना सीओ और प्रभारी निरीक्षक से बात करके उसकी लापता बहन का सुराग लगाने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Back to top button