कांग्रेस के बड़े नेता की पत्नी पर दो वोटर ID होने का आरोप, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
वोटर आईडी विवाद: भाजपा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

भारतीय राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि उनके पास दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र हैं, जो एक कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। पार्टी का दावा है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि संगठनात्मक स्तर पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
भाजपा प्रवक्ताओं ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ऐसे मामलों से खुद को अलग नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब पार्टी के वरिष्ठ नेता इस तरह के मामलों में शामिल हों तो जिम्मेदारी से भागना ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें- CM योगी के इस काम से खुश हैं मायावती, सरकार को दिया धन्यवाद
इस पूरे विवाद की शुरुआत मंगलवार को हुई थी, जब भाजपा ने सबसे पहले यह आरोप लगाया कि खुद पवन खेड़ा के पास दो वोटर ID हैं। अब मामले में एक नया मोड़ तब आया जब उनकी पत्नी का नाम भी इसमें जुड़ गया।
बीजेपी ने कसा तंज
भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, लेकिन यह समझ से परे है कि वह अपनी पार्टी के भीतर हो रही इस तरह की गतिविधियों पर चुप क्यों हैं। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस की यह रणनीति वोटों की चोरी को छुपाने की कोशिश है।
कांग्रेस ने नहीं दिया अब तक कोई जवाब
हालांकि कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई सीधा जवाब नहीं आया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस पर क्या रुख अपनाती है और क्या पवन खेड़ा या उनकी पत्नी इस पर कोई सफाई देते हैं।


