सैफई में 38 टेक्निकल ऑफिसर्स हुए पदोन्नत

कर्मियों के हित में लिए महत्वपूर्ण निर्णय: कुलपति का अभिनंदन

सैफई,इटावा। उत्तर-प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में कर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के माध्यम से 38 टेक्निकल ऑफिसर्स को सीनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर बुधवार को यूपीयूएमएस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शरद यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कुलपति डॉ. अजय सिंह का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने एक स्वर में कुलपति के नेतृत्व की सराहना की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में न केवल शैक्षणिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त हुई है,बल्कि कर्मचारियों के कैरियर विकास को भी प्राथमिकता दी गई है।

इस अवसर पर कुलपति डॉ.अजय सिंह ने सभी पदोन्नत सीनियर टेक्निकल ऑफिसर्स को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान देने का आह्वान किया।

कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ संस्थान की कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता को और सुदृढ़ करेगा।

Related Articles

Back to top button