पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही 1962 सेवा

सुल्तानपुर-बल्दीराय ब्लॉक में चल रही पशु सचल 1962 पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सेवा के तहत, रोजाना तीन गांव में कैंप लगाया जा रहा है, जहां पशुओं के लिए कृमिनाशक दवाएं और अन्य आवश्यक दवाएं मुफ्त में दी जा रही हैं।
साथ ही, बीमार पशुओं का उपचार भी किया जा रहा है। एमवीयू पर तैनात पशुचिकित्सक डॉक्टर प्रज्ञा प्रकाश ने बताया कि उनकी टीम रोजाना तीन गांव में कैंप लगाकर पशुओं का इलाज, कृमिनाशक दवाएँ और टीकाकरण कर रही है। इसके अलावा, मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई टोल फ्री 1962 कॉल पर घर जाकर पशुओं का इलाज कर रही है, जिससे पशुपालकों को काफी राहत मिल रही है। इस सेवा के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच और उपचार के लिए आसानी से सुविधा मिल रही है। इससे पशुपालकों को अपने पशुओं की सेहत का ध्यान रखने में मदद मिल रही है और उनकी आय भी बढ़ रही है।



