इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी विक्रम प्रताप सिंह को मिली आइसीएसएसआर डॉक्टोरल फेलोशिप

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

लखनऊ/प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के शोधार्थी विक्रम प्रताप सिंह का चयन प्रतिष्ठित इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। विक्रम वर्तमान में अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी कर रहे हैं और उनका शोध भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच व्यापारिक संबंधों पर केंद्रित है।

शोध के क्षेत्र में मिली इस उपलब्धि पर उनके शोध-पर्यवेक्षक, विभागीय शिक्षकों, शोधार्थियों, मित्रों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। विक्रम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं परिवार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि ICSSR फेलोशिप उनके शोध को नई दिशा देने के साथ-साथ अकादमिक कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Back to top button