नई जिम्मेदारी के लिए नेता द्वय किया सम्मान
पार्टी में नाई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत सम्मान

भरथना,इटावा। युवा भाजपा नेता कुलदीप यादव को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) व शिवराज जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय भाजपाईयों ने दोनों ही नवमनोनीत पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया।
सोमवार की सांय कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रथम ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर के आवास पर आयोजित स्वागत सम्मान के दौरान युवा भाजपा नेता कुलदीप यादव को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) व शिवराज जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों ही नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण,पट्टिका,पगडी पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया। सम्मानित हुए दोनों पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू, नामित सभासद मंगल सिंह भदौरिया,उमेश गुप्ता,जयदीप त्रिपाठी, त्रिलोकी पोरवाल,सोनू कुमार,सुभाष यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



