छात्रों को मिली बाल अधिकारों की जानकारी

जागरूकता शिविर में छात्रों को शेयर किए हेल्पलाइन नम्बर

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र के नगला भिखन मलाजनी स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,इटावा की सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर बाल संरक्षण, बाल अधिकार एवं बाल मित्र कानूनी सेवाओं को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर निखिल शाक्य ने की।

शिविर में अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह,लालमन और ऋषभ पाठक ने विद्यार्थियों को बाल श्रम से होने वाले नुकसान, बाल संरक्षण कानून, मौलिक अधिकारों और जरूरत पड़ने पर मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में भी बताया गया। साथ ही नालसा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। अधिकार मित्रों ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की जानकारी अभिभावकों और संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button