गांधी-शास्त्री की जयंती पर छात्रों को मिले उपहार

पालिकाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर किया नमन

भरथना,इटावा । राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती राष्ट्रप्रेम के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनायी गई। दोनों ही महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण उपरान्त राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों का स्मरण किया गया।

शुक्रवार को गाँधी व शास्त्री जयन्ती के अवसर पर स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू द्वारा सभासदों व कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया गया। तदुपरान्त दोनों ही महापुरूषों के चित्रों व सब्जी मण्डी स्थित महापुरुषों की प्रतिमाों पर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थितजनों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी द्वारा राष्ट्रहित में किये गये कार्यों का बखान करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया गया। इस मौके पर सभासद वीरेन्द्र बाबू, निहालुद्दीन,शिवराम सिंह यादव,सुशील पोरवाल, भीखम सिंह,गीता देवी, ममता गुप्ता,राजीव तिवारी,शशांक यादव, प्रहलाद यादव,अर्जुन सिंह,मनोज गुप्ता आदि के अलावा पालिका कर्मी आनन्द श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,शिवम गुप्ता, अरविन्द रावत,पवन पोरवाल सहित समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button