जिन्हें कर रहा नमन आज पूरा देश, उनकी जयंती पर गोमती मित्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सुल्तानपुर:-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गोमती मित्र मण्डल द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता श्रमदान किया गया। प्रातः 06:30 बजे से 09:30 बजे तक चले अभियान में संगठन के सदस्यों ने कार्यालय परिसर के साथ ही आमजनों के लिए बनाए गए पार्क की विधिवत सफाई की।

पार्क काफी समय से गंदगी और झाड़-झंखाड़ से पटा हुआ था। गोमती मित्रों ने श्रमदान कर कूड़ा-कचरा हटाने के साथ झाड़ियों की सफाई की और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया। उल्लेखनीय है कि इसी पार्क में पिछले वर्ष भी गोमती मित्र मण्डल द्वारा श्रमदान किया गया था, लेकिन उसके बाद नियमित सफाई न होने से यहां पुनः गंदगी और झाड़-झंखाड़ की स्थिति बन गई थी।

प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा की स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई।

श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,संतकुमार प्रधान, राकेश मिश्रा,राजेश पाठक,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,अजय प्रताप सिंह,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, विकास शर्मा सहित सैंकड़ो गोमती मित्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button