छात्रों को मिले शैक्षिक सामग्री भरे स्कूल बैग
लायन्स क्लब ने 31 छात्रों को वितरण किये स्कूली बैग

भरथना,इटावा। लायन्स क्लब भरथना ने कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड पर संचालित परिगणित पाठशाला में अध्ययनरत 31 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री सुरक्षित ढंग से रखरखाव हेतु स्कूली बैग वितरित किये।
बुधवार को संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान ने सुधा पाण्डेय, राममनोहर पोरवाल, जमुनादास लखवानी, अखिलेश पोरवाल आदि के साथ विद्यालय पहुँच अध्ययन करने वाले 31 छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किये। इस दौरान प्रधानाध्यापिका निधि चतुर्वेदी,अनुराधा, आशा वर्मा,शाहीन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



