सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज में फल वितरण करके मनाई नेता जी जयंती

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। सपाइयों ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री की जयंती मनाई। सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया। भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 31 से डॉ० सुरेश यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा पार्टी कार्यालय सुल्तानपुर पर हुई गोष्ठी में जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव के नेतृत्व में पद्मभूषण श्रद्धेय नेता जी को कार्यकताओं के साथ पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं मौके पर पूर्व विधायक अनूप संडा ने मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रहते हुए पार्टी संस्थापक की ओर से किए गए कार्यों को विस्तार से बताया इस मौके पर इसौली विधानसभा मोहम्मद ताहिर खाॅं, जिला महासचिव सलाउद्दीन खाॅं, पूर्व विधायक जयसिंहपुर अरूणवर्मा,सपा नेता जितेन्द्र वर्मा, बाजीगर, केशवराम यादव,सनी यादव, तेजिन्दर सिंह बग्गा, सलमान खान गनी,असफाक अहमद, शहजाद अहमद जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अब्बास अहमद आदि सपा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।



