शिक्षक दंपति हत्याकांड के विरोध में तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा
न्याय की मांग को लेकर शिक्षकों में आक्रोश

सुल्तानपुर /शिक्षक दम्पति हत्याकांड से आक्रोशित शिक्षक संगठनों ने दिखाई एकजुटता तिकोनिया पार्क में शोकसभा, नम आंखों से मुकेश-विनीता सिंह को दी श्रद्धांजलि; भारी पुलिस बल रहा तैनात सुल्तानपुर। जिले के चर्चित शिक्षक दम्पति हत्याकांड से शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। घटना से आहत जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से एकजुटता दिखाते हुए नगर के तिकोनिया पार्क में शोकसभा आयोजित की।
बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पहुंचकर दिवंगत शिक्षक मुकेश सिंह एवं उनकी पत्नी विनीता सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में शिक्षकों ने शिक्षक दम्पति की हत्या को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि इस घटना से पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और व्यथित है।
उन्होंने दिवंगत दम्पति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई।शिक्षकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और घटना को लेकर व्याप्त आक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को गंभीरता से लेते हुए तिकोनिया पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे।
प्रदेश महामंत्री/राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एंव जिला अध्यक्ष जौनपुर प्रत्येक संयुक्त महामंत्री अमित सिंह प्रदेश महामंत्री ने आवाह्न किया की पुलिस प्रशासन जल अपराधियों को गिरफ्तार करे।
शोकसभा में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉक्टर अमित कुमार कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश महिला उपाध्यक्षा मालती सिंह, अखिल भारतीय शिक्षक संघ संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य अध्यक्ष आजमगढ़ सुरेंद्र सिंह, महामंत्री आजमगढ़ जितेंद्र कुमार राय,उपाध्यक्ष रमेश तिवारी,टीएससीटी के जिला अध्यक्ष अरूण सिंह,अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.चन्द्रपाल राजभर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव यादव,प्रशांत पाण्डेय, राम बहादुर मिश्रा, विनोद यादव, लम्भुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह,जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री कलहु पाल,मन्त्री संतोष पाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, मंत्री राहुल राष्ट्रवादी, आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, मंत्री प्रदीप यादव, जय प्रकाश वर्मा, बृजेश सिंह, धीरेन्द्र राव, राजेश मिश्रा, अटेवा के अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सर्वेश सिंह, राज कुमार यादव, रणविजय सिंह तथा अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के डॉ. अम्बिकेश प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट बीटीसी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह,राहुल मिश्रा,महोश खान वेद प्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
सभी शिक्षक संगठनों ने एक स्वर में दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।



