अगर आपका भी फंसा है सहारा में पैसा, तो तुरंत डायल करें ये सीक्रेट नंबर, विभाग सीधे करेगा आपकी मदद

Sahara India Refund Resubmission: लाखों आम निवेशकों ने अपनी गाढ़ी कमाई सहारा इंडिया में इस उम्मीद के साथ लगाई थी कि मुसीबत के समय यह पैसा उनके काम आएगा। हालांकि रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद भी एक बड़ी आबादी आज भी अपने पैसे के लिए बैंक खातों को ताक रही है। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी जिन लोगों के खातों में राशि नहीं पहुंची है उनकी सहूलियत के लिए अब सरकार ने एक नया रास्ता निकाला है।

आवेदन में खामियों को सुधारने का मौका

बहुत से निवेशकों के शुरुआती आवेदनों में तकनीकी गलतियां या कमियां पाई गईं जिसके कारण उनका पेमेंट रुक गया। आम जनता की इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने एक री-सबमिशन पोर्टल (Resubmission Portal) की शुरुआत की है। इसके तहत अब 10 लाख रुपये तक के बड़े क्लेम वाले निवेशक भी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर दोबारा फॉर्म भर सकते हैं। सरकार का दावा है कि नया आवेदन सही पाए जाने के बाद 45 दिनों के भीतर पैसा सीधे खाते में भेज दिया जाएगा।

मदद के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर्स

यदि आपका पैसा भी किसी तकनीकी वजह से फंसा हुआ है तो आप विभाग की तरफ से जारी किए गए इन नंबरों पर सीधे बात कर सकते हैं।

पोर्टल सहायता केंद्र:

  • 01120909044

  • 01120909045

सोसायटी संपर्क नंबर्स:

  • 0522 6937100

  • 0522 3108400

  • 0522 6931000

  • 08069208210

ध्यान दें: आप सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। केंद्र सरकार के अवकाश के दिनों में यह सेवाएं बंद रहेंगी।

सुप्रीम कोर्ट की पहल से मिली थी राहत

इस पूरे मामले में आम लोगों को राहत तब मिली जब सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। 29 मार्च 2023 को अदालत ने सहारा-सेबी रिफंड अकाउंट से 5000 करोड़ रुपये केंद्रीय रजिस्ट्रार को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी थी। इसी आदेश के बाद इस डिजिटल व्यवस्था को तैयार किया गया ताकि सही और असली निवेशकों की पहचान कर उनके पैसे वापस किए जा सकें। शुरुआती चरण में कई योग्य आवेदकों को 50 हजार रुपये तक की राशि का भुगतान किया भी जा चुका है।

बड़ी राहत: इन 4 राज्यों में लागू हुआ नया नियम, अब आपदा के समय नहीं देना होगा कोई किराया

दोबारा क्लेम करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप भी दोबारा आवेदन करने की सोच रहे हैं तो कुछ बुनियादी तैयारियों को दुरुस्त कर लें। आपके पास निवेश से जुड़े सभी मूल दस्तावेज होने चाहिए। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर और बैंक खाता अनिवार्य रूप से आपके पहचान पत्र (Aadhaar) से लिंक होना चाहिए। फॉर्म जमा होने के बाद शुरुआती 30 दिनों में उसकी जांच होती है और अगले 15 दिनों के भीतर आपके क्लेम पर अंतिम फैसला ले लिया जाता है।

Related Articles

Back to top button