अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के दौरान जेई को धमकी, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

शालीमार एक्सटेंशन-1 में जीडीए की कार्रवाई के दौरान आरोपी ने कहा—“हर समय पुलिस नहीं रहेगी, ध्यान रखना जेई साहब”

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के शालीमार एक्सटेंशन-1 में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के दौरान गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के जोन-8 के जेई अखिल मिश्रा को कथित तौर पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, जीडीए की टीम शालीमार एक्सटेंशन-1 में अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण करा रहे सलाउद्दीन ने जेई अखिल मिश्रा को धमकी देते हुए कहा, “हर समय पुलिस नहीं रहेगी, ध्यान रखना जेई साहब।”

धमकी दिए जाने की घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जीडीए की टीम पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।

मामले में जीडीए अधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button