सपा की विचारधारा से जुड़ रहे हर वर्ग के लोग, बढ़ रहा पीडीए का कारवां : आकाश मौर्य

जगदेव यादव की अध्यक्षताऔर आकाश मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

ऊँचाहार, रायबरेली। समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के गदागंज में समाजवादी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता युवा सपा नेता आकाश मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता अभियान के दौरान अजन मौर्य (पूर्व प्रधान), विजय प्रताप यादव (मास्टर) एवं गणेश प्रसाद लोधी के नेतृत्व में निराला मौर्य, अनुज मौर्य, प्रदीप मौर्य, संदीप, राहुल सविता, प्रकाश मौर्य, राघवेन्द्र मौर्य, धर्मेंद्र यादव, कपिल मौर्य, दिलीप यादव, चंद्रपाल लोधी, नरेंद्र लोधी सहित सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी की नीतियों एवं पीडीए की विचारधारा में अपनी आस्था जताई।

इस अवसर पर आकाश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और पीडीए की विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के सभी वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। पीडीए का कारवां दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में समाजवादी विचारधारा और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का परिवार लगातार विस्तार कर रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का अपार समर्थन पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवागत साथियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। सदस्यता अभियान में उमड़ी भारी भीड़ ने ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और पीडीए की एकजुटता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button