राठौर सेवा संस्थान के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर उमड़े मरीज

​इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई के कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह के विशेष सहयोग से ‘श्री राठौर सेवा संस्थान, इटावा’ के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद, इटावा में एक भव्य एवं विशाल निःशुल्क सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ मुख्य अथिति इटावा चेयरमैन ज्योति संटू गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।

यह शिविर सुबह 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

​विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श ​शिविर में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान निम्नलिखित प्रमुख विभागों के डॉक्टर उपस्थित रहे।

​सामान्य चिकित्सा विभाग,​प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग,​कान-नाक एवं गला रोग विभाग, ​नेत्र रोग विभाग,​दंत चिकित्सा विभाग ​सामान्य शल्य चिकित्सा (सर्जरी) विभाग, ​मरीजों की सुविधा के लिए ‘पैथोलॉजी ऑन व्हील्स’ के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जाँचें और प्रारंभिक स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की गईं। शिविर में ​हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप,​रक्तचाप एवं वजन मापन,​टाइफाइड,डेंगू और मलेरिया परीक्षण जाँचें ​चिकित्सकों द्वारा परामर्श के उपरांत मरीजों को सभी आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं।

​इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में श्री राठौर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सराहनीय तत्परता दिखाई। जिसमें ​डॉ.संतोष राठौर, ​प्रो.हिमांशु कुमार, ​विपिन कुमार, ​बबलू राठौर, ​दिनेश राठौर, ​मुन्नीलाल राठौर, ​अतुल कुमार, ​पंकज राठौर, ​रवि कुमार एवं जितेंद्र सिंह,​भविष्य की योजनाएं ​संस्थान के संस्थापक डॉ. संतोष राठौर ने शहर व क्षेत्र के मरीजों को अनोखा सन्देश दिया और विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button