प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

भरथना के पैरा एथलीट खिलाडी अजीत सिंह यादव को किया सम्मानित

भरथना,इटावा। अभी हाल ही में सम्पन्न हुए एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाडियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात की। खिलाडियों की टीम में भरथना के ग्राम नगला विधी (साम्हों) निवासी भालाफेंक के पैरा एथलीट खिलाडी अजीत सिंह यादव ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर खेल के तजुर्बे को साझा किया।

बीती दिनांक 5 नवम्बर को नई दिल्ली स्थित इन्द्रिरा गाँधी इंडोर स्पोर्टस कॉम्प्लैक्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर एशियन पैरा गेम्स के खिलाडियों से मुलाकात का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अनेकों बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राष्ट्र के नाम कई पदक जीतने वाले भरथना के ग्राम नगला विधी (साम्हों) भालाफेंक के पैरा एथलीट खिलाडी अजीत सिंह यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर अपने खेल के अनुभवों को साझा किया।

Related Articles

Back to top button