भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जेपी यादव ने की शिष्टाचार भेंट

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे जेपी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिस्थितियों से अवगत कराया।मुलाकात के दौरान जेपी यादव ने क्षेत्र के विभिन्न विषयों, संगठन की गतिविधियों तथा इसौली विधानसभा के स्थानीय समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा।जेपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के दौरान उन्हें स्नेह, आशीर्वाद एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने इस आत्मीय मुलाकात के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मान एवं अभिनंदन प्रकट किया।इस मुलाकात को जेपी यादव की संगठनात्मक गतिविधियों और इसौली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विषयों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



