छात्रसंघ चुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

सुलतानपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने चार केंद्रीय पदों में से तीन अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव-पर विजय प्राप्त की। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी तथा संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह निर्वाचित हुए।

अभाविप प्रत्याशियों की इस सफलता पर अभाविप कुशभवनपुर के कार्यकर्ताओं ने राणा प्रताप पी जी कॉलेज, सुलतानपुर में विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री युवराज ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की सफलता विद्यार्थियों के विश्वास और कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए परिसर में रचनात्मक वातावरण के निर्माण के लिए अभाविप निरंतर कार्य करती है।

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्चिता सिंह, जिला संयोजक शिखर पाठक एवं जिला छात्रा प्रमुख अनुभवी सिंह हर्ष श्रीवास्तव, अंबिकेश, आदित्य, अभय, अर्चिता, चंद्रेश, अर्पिता, विकास, बालेंद्र, सैफ, कुलश्रेष्ठ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button