LPG Booking 2026: एक मिस्ड कॉल पर घर मंगाएं गैस सिलेंडर
LPG Booking 2026: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम ने मिस्ड कॉल बुकिंग सेवा शुरू की। अब सिर्फ एक कॉल से सिलेंडर बुक करें, इंटरनेट या ऐप की जरूरत नहीं।

LPG Booking 2026: देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण आम लोग परेशानी झेल रहे हैं। कई परिवार लंबी कतारों में समय गंवा रहे हैं और डिजिटल माध्यमों पर निर्भर हो रहे हैं। मगर हर किसी के पास स्मार्टफोन या तेज़ इंटरनेट नहीं होता।
आसान समाधान: सिर्फ एक कॉल
भारत पेट्रोलियम ने इस समस्या का आसान उपाय पेश किया है। अब केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7710955555 पर मिस्ड कॉल देने मात्र से सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में किसी ऐप या इंटरनेट की जरूरत नहीं है।
आम जनता के लिए मददगार
इस नई सुविधा से विशेष रूप से उन लोगों को फायदा होगा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट कनेक्शन धीमा है। अब गैस रिफिल की चिंता कम होगी और समय भी बचेगा।
आपको बता दें कि देश में रसोई गैस की लगातार बढ़ती कमी ने आम घरों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है। लोग समय की बचत के लिए डिजिटल विकल्प अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर हर किसी के पास इसका साधन मौजूद नहीं।
induction vs lpg gas: कौन है असली ‘पैसा वसूल’, जानें काम की बात
पहले कोरोना और नोटबंदी के समय नागरिकों को कई घंटों तक कतार में खड़ा होना पड़ता था। अब गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल है। लोग सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारों में लगते हैं। भीषण गर्मी में यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रही है।
अभी गैस की कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। मगर आम लोगों को वास्तविक राहत तभी मिलेगी जब अधिकारी फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और समय पर समाधान निकालेंगे।



