रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने पर ब्रेक, चांदी भी फिसली; जानें आज का भाव

IBJA gold rate today: भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट में कल की जोरदार तेजी के बाद आज मुनाफावसूली हावी होती दिख रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत दबाव के साथ हुई।

शुरुआती कारोबार में सोना गिरावट के साथ 1,52,355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जबकि चांदी फिसलकर 2,39,374 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) में भी सुबह से ही कीमती धातुओं की कीमतों में सुस्ती दर्ज की जा रही है।

MCX और ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की चाल

वायदा बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नरमी का रुख बना हुआ है। बीते कारोबारी दिन MCX पर सोना 1,52,605 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,39,425 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। इस आधार पर आज सोने में 250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में करीब 50 रुपये प्रति किलोग्राम की नरमी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार (COMEX) की बात करें तो सुबह 8:20 बजे सोना और चांदी 4,413.10 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करते नजर आए। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सत्र में 24 कैरेट सोना 1,52,703 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,31,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति ग्राम)

देश के बड़े महानगरों और प्रमुख शहरों में आज खुदरा सोने के रेट इस प्रकार दर्ज किए गए हैं: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,551 रुपये, 22 कैरेट 14,256 रुपये और 18 कैरेट 11,667 रुपये प्रति ग्राम पर है।

मुंबई, कोलकाता, लखनऊ और हैदराबाद में 24 कैरेट 15,536 रुपये, 22 कैरेट 14,241 रुपये और 18 कैरेट 11,652 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 15,568 रुपये, 22 कैरेट 14,271 रुपये और 18 कैरेट 12,041 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं इंदौर में 24 कैरेट सोना 15,541 रुपये, 22 कैरेट 14,246 रुपये और 18 कैरेट 11,657 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

चांदी के खुदरा दाम: जानें अपने शहर का हाल

हाजिर बाजार में चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर और लखनऊ में आज 1 किलोग्राम चांदी का खुदरा भाव 2,49,900 रुपये चल रहा है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्र चेन्नई में चांदी की मांग मजबूत रहने के चलते इसका भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

ज़मीन या फ़्लैट, जानें कहां करे निवेश; दोनों के लिए लोन लेने में है काफी अंतर

कीमतों में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजहें

कमोडिटी बाजार में जारी इस हलचल के पीछे भू-राजनीतिक और आर्थिक कारक सक्रिय हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। कच्चे तेल के महंगे होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना को बल मिला है। इसी दबाव के चलते आज सोने-चांदी पर बिकवाली का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का आकलन है कि मध्यम से लंबी अवधि में बुलियन मार्केट में तेजी का मुख्य रुझान बरकरार रह सकता है।

Related Articles

Back to top button