भीषण गर्मी से राहत दिलाना मानव सेवा

मीठा ठंडा पेयजल वितरण पीने उमड़े राहगीर

भरथना,इटावा। लू के थपेडों के साथ पडने वाली भीषण गर्मी से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से समाजसेवियों ने शरबत का वितरण कर राहगीरों व आम जनमानस का गला तर किया।

मंगलवार की दोपहर कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज रेलवे फाटक के समीप सभासद प्रबल प्रताप कश्यप (छेदीलाल) ने अपने सहयोगियों भरत पोरवाल, गुड्डू सक्सेना,कैलाश, कुक्कू,देवा पोरवाल, साजिद भाई,पप्पू फल वालों आदि के साथ भीषण जलनभरी गर्मी में आम जनमानस व राहगीरों को राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से शीतल शरबत का वितरण किया। जिसे पीकर लोगों ने आराम महसूस किया।

Related Articles

Back to top button