डीआईओ के औचक निरीक्षण में चाक-चौबंद मिली आरोग्य मंदिर हरदासपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था

सीएचओ अनीता मौर्य व पुष्पा के द्वारा प्रदान की जा रही हैं बेहतरीन स्वास्थ्य सेवायें

रायबरेली। शासन के आदेश व जिला अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चन्द्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए बीते सप्ताह जांच टीमों का गठन कर जांच शुरू कराई थी।

उसी क्रम में शुक्रवार की सुबह से ही स्वास्थ्य व्यवस्था को परखने के लिए जनपद के विभिन्न विकास खण्डो में भ्रमण शील रहते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने छापेमारी कर औचक निरीक्षण किया। इसी के तहत निरीक्षण करने निकले जिला प्रति रक्षण अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि उनके द्वारा अमांवा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरदासपुर व आयुष्मान आरोग्य मंदिर बीबीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें क्रमशः यह पाया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरदासपुर में तैनात सीएचओ अनीता मौर्या के द्वारा सेंटर पर आने वाले सभी मरीजों की बहुत ही बेहतरीन ढंग से एनसीडी स्क्रीनिंग की जा रही थी तथा आरोग्य मंदिर से संबंधित सभी कार्यों का संपादन सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा था। जैसे सेंटर की साफ़-सफाई व्यवस्था के साथ ही अभिलेखीय व्यवस्था भी चाक-चौबंद पायी गयी।

वहीं दूसरे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बीबीपुर में भी आम जनमानस को मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सीएचओ पुष्पा के द्वारा सुचारू रूप से प्रदान की जा रही हैं।

जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि इसी तरह समय-समय पर औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि सरकार द्वारा आम जनमानस को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को शाशन की मंशा के अनुरूप और भी बेहतरीन व प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button