एक गाना और बदल गया पूरा माहौल, इमरान हाशमी की नई फिल्म फिर चर्चा में

Emraan Hashmi Genelia Deshmukh Movie: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और खूबसूरत अदाकारा जेनेलिया डिसूजा की आने वाली बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का पहला गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है।
निर्देशक आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म के इस खूबसूरत ट्रैक में इमरान और जेनेलिया के किरदारों के बीच पनपते प्यार, गहरी बॉन्डिंग और भावनात्मक सफर की बेहद दिलकश झलक पेश की गई है। गाना इंटरनेट पर आते ही दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और फैंस दोनों की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी की आइकॉनिक जोड़ी की वापसी
‘अफसाना बनाया आपने’ गाने की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए एक बार फिर इमरान हाशमी और संगीतकार हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी की वापसी हुई है। इस गाने को खुद हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है और इसके खूबसूरत बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। गायकी के मोर्चे पर हिमेश रेशमिया के साथ मशहूर गायिका असीस कौर ने अपनी जादुई आवाज का तड़का लगाया है। गाने के वीडियो में इमरान और जेनेलिया का रोमांटिक अंदाज और उनकी सहज केमिस्ट्री साफ झलकती है, जो फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन के बीच एक खूबसूरत प्रेम कहानी का संकेत देती है।
3 नेशनल अवॉर्ड, IMDb पर 8.1 रेटिंग! इस फिल्म की कहानी देखकर आंखें नम हो जाएंगी
अपारशक्ति खुराना भी निभाएंगे अहम किरदार, 27 नवंबर को होगी रिलीज
सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित इस भव्य फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के साथ प्रतिभाशाली अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी एक महत्वपूर्ण और दिलचस्प भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक आदित्य दत्त ने फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त संतुलन साधने का प्रयास किया है, जिसमें दर्शकों को इमरान-जेनेलिया की बिल्कुल नई जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।



