‘आयुष आपके द्वार’ शिविर में 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

वर्षा ऋतु में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के बताए उपाय,मुफ्त बांटी दवाइयां,योग अपनाने का दिया संदेश

जसवंतनगर,इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देश एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम जारीखेड़ा में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क औषधियां वितरित की गईं।

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.शीलेन्द्र सिंह एवं डॉ. इंदू सिंह ने मरीजों की जांच कर वर्षा ऋतु में फैलने वाली बीमारियों जैसे उल्टी,दस्त,बुखार, सर्दी-जुकाम,पेट दर्द, मधुमेह,उच्च रक्तचाप तथा त्वचा संबंधी रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के उपयोग और समय पर उपचार कराने की अपील की।

शिविर में बुजुर्ग, महिलाएं,पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। योग प्रशिक्षक अनुज यादव ने लोगों को नियमित योग करने के लाभ बताए और विभिन्न योगाभ्यास भी कराए।शिविर के सफल संचालन में वार्डबॉय जिलेदार,चिकित्सालय स्टाफ रोहित,समाजसेवी राहुल शाक्य एवं युवराज सिंह चौहान ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button