कार की टक्कर से दादी-नाती घायल

घायल वृद्धा जिला अस्पताल रेफर

भरथाना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदालोट के समीप भरथना-बिधूना मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दादी-नाती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया, जहां वृद्ध महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तालपार बैबाह गांव निवासी 55 वर्षीय कटोरी देवी पत्नी जगराम सिंह अपने नाती हिमांशु के साथ बाइक से बुधवार को भरथना बाजार आई थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे वह नाती के साथ बाइक से वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के गोल चक्कर के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दादी-नाती सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कटोरी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जबकि नाती हिमांशु का उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button