जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सात ब्लॉकों में हुआ चुनाव, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
रविवार को छह ब्लॉकों में अध्यक्ष के पद पर हुआ चुनाव, सभी जगह पर चुने गए अध्यक्ष

रायबरेली। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सात ब्लॉकों में रविवार को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। रविवार को अमावां, महराजगंज, खीरों, डलमऊ, दीनशाह गौरा, छतोह व जगतपुर में चुनावी प्रक्रिया कराई गई। जिला स्तर पर गठित की गई चुनावी पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सभी ब्लॉकों में सम्पन्न हुए चुनाव में सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। ब्लॉक कार्यकारिणी के कई पदों पर सम्पन्न हुए चुनाव में पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर रविवार को सात ब्लॉकों में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि अमावां ब्लॉक में जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक मेराज अहमद की देखरेख में हुए चुनाव में सुरेश सिंह अध्यक्ष, नीरज कुमार मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके अलावा रितेश कुमार उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव ऑडिटर, संयुक्त मंत्री बृजेश मिश्रा, वंदना चौधरी, पारितोष पाल, प्रवक्ता अब्दुल मन्नान, मीडिया प्रभारी प्रतिभा को निर्विरोध चुना गया। डलमऊ ब्लॉक में सियाराम सोनकर अध्यक्ष, मंत्री राजेश यादव और कोषाध्यक्ष लाल बहादुर निर्विरोध निर्वाचित हुए। जगतपुर ब्लॉक में दीपक कुमार अध्यक्ष, नीतू सिंह मंत्री और कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, दीनशाह गौरा ब्लॉक में हरिकेश बहादुर अध्यक्ष, मंजूलता मंत्री और कोषाध्यक्ष अनूप कुमार के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। जगतपुर में दीपक कुमार अध्यक्ष,नीतू सिंह मंत्री तथा अनुराग गुप्ता कोषाध्यक्ष वहीं महराजगंज में शिवबालक अध्यक्ष, देशराज यादव मंत्री तथा ऊषा सिंह कोषाध्यक्ष चुनी गयीं।
जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि खीरों ब्लॉक में हुई निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह और चुनाव अधिकारी शिव बहादुर की देखरेख में सम्पन्न हुई। यहां पर हुए चुनाव में अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री संदीप शुक्ला और कोषाध्यक्ष राजपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा छतोह में अध्यक्ष गिरजेश सिंह, मंत्री प्रमोद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष गिरिजा शंकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।



