जागरूकता को निकाली जनगणना जागरूकता रैली
डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया समझाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

जसवंतनगर,इटावा। माय भारत इटावा की उपनिदेशक सुश्री सोनिका चंद्रा के निर्देशन में बुधवार को तहसील क्षेत्र के छिमारा मार्ग स्थित ग्राम हरकूपुर के जोधा सिंह इंटर कॉलेज के सहयोग से स्व जनगणना कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने रैली निकालकर लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान लोगों को स्व जनगणना की उपयोगिता बताने के साथ ही डिजिटल माध्यम से जनगणना करने की प्रक्रिया समझाई गई। लोगों को बताया गया कि डिजिटल जनगणना के माध्यम से वे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। रैली के जरिए ग्रामीणों को जनगणना में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक सुनील राही,जयप्रकाश, धीरेन्द्र बाबू,शिवपूजन सिंह,गौरव वशिष्ठ सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। माय भारत वॉलंटियर नीरज,युवा मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाठक,कोषाध्यक्ष शिवेक कुमार और यूथ क्लब के सदस्यों ने भी अभियान में सहभागिता की।



