खेदुराम के पुण्यतिथि पर जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरण करके किया नमन्

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। लंभुआ ब्लॉक के जादूपूर ग्राम सभा में हेतु राम के पुण्यतिथि पर हुआ कंबल वितरण जिसके मुख्य अतीत रहे प्रोफेसर पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राम सहाय यादव एवं जितेंद्र वर्मा, बाजीगर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की और कहा जिस प्रकार से यह परिवार अपने बुजुर्गों और माता-पिता की पुण्यतिथि पर यादगार बना रहे हैं ऐसे सबको ही चाहिए अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए और उनके ना रहने पर उनके पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबल वितरण करना चाहिए।
प्रोफेसर रामसहाय यादव ने कहा हम यही संदेश देते हैं हम लोग जो भी समाज में अपने पुरखों की याद में कुछ ना कुछ करना चाहिए और समाज के लिए करें और जैसे आज खेदु राम की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण किया गया जो लोग कंबल पाए हैं वह हमेशा खेदुराम को याद करेंगे और समाज के लोग अपने बुजुर्गों का आदर सम्मान करेंगे और सेवा करेंगे और कहा जिस प्रकार से गुरुजी ने अपने माता-पिता की मूर्ति लगाए हैं हम लोग को चाहिए अपने बुजुर्गों की मूर्ति लगवा कर उनको याद किया जा सकता है और कहा जिस प्रकार से कुछ लोग अपने मां-बाप को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि हमेशा लोग जवान नहीं रहते हैं एक न एक दिन उनको भी बुढ़ापा आएगा इसी के साथ प्रोफेसर राम सहाय यादव ने कहा आज के युग में बेटा बाप से अलग हो जाता है लेकिन गुरु जी के परिवार में लगभग 50 लोग हैं और सब एक साथ खाना-पीना कर रहे हैं ऐसे बहुत कम लोग मिलते हैं गुरु जी को धन्यवाद देता हूं कि परिवार को जोड़कर रखा है।
इस मौके पर द्वारिका प्रसाद यादव,उमाशंकर यादव, मोतीराम यादव,रामाश्रय,राम मूर्ति,बलराम प्रधान, जितेंद्र यादव,अजय यादव,जयराम शिवकुमार,हरिकेश,विजय राज यादव,राधेश्याम,राम सुंदर,अजीत, शैलेंद्र,आयुष, अमरजीत, रेनू यादव,अरविंद यादव,मुलायम सिंह यादव, अनमोल,सुमित आदि लोग उपस्थित रहे!



