संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मामले में सास ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रायबरेली, महराजगंज। विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के मामले में पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर पति व सास ससुर समेत पांच के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तत्परता दिखाते हुए दहेज हत्या मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के मकरंद पुर मजरे जमुरावां गांव में बीते रविवार को विवाहिता मनीषा 25 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के मामले में पुलिस ने बीते सोमवार 3 अगस्त को मृतका के चाचा संत प्रसाद यादव निवासी पूरे देवरी मजरे ओया थाना चंदापुर की तहरीर के आधार पर मकरन्दपुर मझरे जमुरावां गांव निवासी मृतका के पति,सास-ससुर समेत 5 ससुरालीजनो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नैया नाला सधई का पुरवा के पास से मुकदमे में वांछित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मनीषा के पति राज बहादुर पुत्र रामदेव, ससुर रामदेव पुत्र स्व0 ननकऊ और सास धीराजा पत्नी रामदेव शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।



