ताज टाइम स्पीड डिस्टेंस रैली में अंकित ने जीता खिताब

46 कार-20 बाइकरों ने प्रतियोगिता रैली में किया प्रतिभाग

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा प्रायोजित आगरा ताज रैली- 2026 के तत्वाधान में एक प्रतिष्ठित टाइम स्पीड डिस्टेंस रैली का आयोजन किया गया। जिसमेें करीब 46 कारों व 20 बाइकरों ने प्रतिभाग किया।

उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल के निदेशक अंकित यादव ने चालक व डाइव एण्ड डाइन रेस्टोरेंट के मालिक आकाश यादव ने नेविगेटर की भूमिका अदा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके नवोदित वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी यह प्रतियोगिता आगरा से प्रारम्भ होकर झांँसी पहुंची और पुनः आगरा वापस लौटी। जिसमें कुल 1100 किमी0 की दूरी उन्होेंने अपनी कार से तय की।

उक्त सम्बन्ध में अंकित यादव ने बताया कि उनकी तीन दिवसीय इस यात्रा में हाईवे के बजाये गांवों, खेत-खलिहानों और दुर्गम रास्तों से होकर गुजरना पडा। ऑन-रोड व ऑफ- रोड दोनों प्रकार के ट्रैक ने प्रतिभागियों के धैर्य, एकाग्रता और सहनशक्ति की कडी परीक्षा ली। उनकी इस उपलब्धि पर विजेताओं के पुरूस्कार वितरण समारोह में डकार रैली स्टेज-1 के चैम्पियन संजय ताकले द्वारा ट्रॉफी व प्रशस्त्रि पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button